06/11/09

यमुना एक नदी है या नाला ? आप ही बताये

आज एक समाचार पढ रहा था तो अचानक यहां मेरी नजर गई, जब इसे पढा तो बहुत कुछ सोचने पर मजबुर हो गया, क्या आप भी जानना चाहे गे इस परेशानी का कारण तो देर किस बात की लगाईये एक प्यारा सा चटका अजी बस यही ना, फ़िर पढ ल्रे हम भारतियो की करतूत

30 comments:

  1. कृष्ण तेरी यमुना मैली हो गई...
    दिल्ली का मल-मूत्र ढोते-ढोते...

    जय हिंद...

    ReplyDelete
  2. क्या कहें.........?
    बरसात में तो नदी ही लगती है।
    बाकी दिनों मे नाले से कम नही है!

    ReplyDelete
  3. लिंक पर चटका लगाकर क्या पढ़े जी ! दिल्ली में लगभग रोज यमुना को देखते है , कालिंदीकुंज से यमुना के पुल से जाते हुए कई सभ्य भारतियों को कार पुल पर रोक पूजा सामग्री यमुना में डालते देखते है कालिंदीकुञ्ज के एक साइड में तो यमुना नदी सी दिखाई देती है पर दूसरी और सिर्फ एक नाला जान पड़ती है और पानी का तो कहना ही क्या ? पीना के तो कोई क्या सोचे हाथ डालना भी गंदे नाले में हाथ डालने जैसा लगता है |

    ReplyDelete
  4. Sachmuch Yamuna NAdi NAhi Ek NALA Hai

    ReplyDelete
  5. सुना था ...गंगा में स्नान और यमुना का दर्शन एक समान है ...अच्छा है ...दर्शन से ही पुण्य मिल जाए ...इस गंदगी में स्नान कौन करना चाहेगा ...!!

    ReplyDelete
  6. नदी कहें नाला कहें यमुना को है आस।
    बचा लो मुझको देश में बनने से इतिहास।।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    www.manoramsuman.blogspot.com

    ReplyDelete
  7. क्या कहा जाये? आखिर इसके दोषी भी तो हम ही हैं.

    रामराम.

    ReplyDelete
  8. हमारे धर्म शास्त्रों में नदियों को माता की मान्यता दी गई है। यमुना को को अत्यन्त पवित्र माना जाता है किन्तु इस प्रकार से उसे गंदगीयुक्त बना देना घोर अनुचित कार्य है।

    ReplyDelete
  9. और ऊपर से वन्देमातरम् का विरोध करने वाले मुसलमानों को कह रहे है कि डूब मरो सालो ! अब आप ही बतावो कि अगर सचमुच हमारी बात मानते हुए इतने सारे इस नाले में डूब मरे तो ?

    ReplyDelete
  10. विकास के नाम पर हो रही अंधी दौड़ में हर तरह की दुर्गति संभव है।

    ReplyDelete
  11. नदियो के किनारे जितने नगर ग्राम हैं उन का सब कुछ नदियों में जाता है। अब यमुना के किनारे दिल्ली है, मथुरा है आगरा है। इन नगरों का मैला ढोने के बाद यमुना कैसी होगी? आप सोच सकते हैं।
    नदियाँ नदियाँ नहीं हैं मैला ढोने वाली मेहतरानियाँ हो गई हैं.

    ReplyDelete
  12. सभी नदियों का यही हाल है...
    प्रचीन नगरी वाराणसी का नाम वरूणा और अस्सी दो नदियों के कारण पड़ा
    वरूणा नदी तो नाले के रूप मे आज भी दिख जाती है लेकिन अस्सी का पता नहीं, कहाँ विलुप्त हो चुकी है!!

    ReplyDelete
  13. क्या कहें जी मेली यमुना को देखकर बहुत गुस्सा आता है। लोगो ने करोडो बहा दिए इसको साफ करने के नाम पर। पर मै सोचता हूँ वो करोडो लगे कहाँ? मै खुद इसके नजदीक रहता हूँ। शायद वो करोडो कही और चले गए।

    ReplyDelete
  14. है तो नाला ही...पर दिल्ली के हम पागल लोग इसे नदी ही कहते रहते है।

    ReplyDelete
  15. बहुत कठिन प्रश्‍न पूछा आपने .. मुझे तो लगता है कि यमुना भूतकाल की नदी , वर्तमान काल का नाला और भविष्‍य काल का गड्ढा है !!

    ReplyDelete
  16. हमारा प्रदेश तो एक कदम आगे है,यंहा तो नदी को बेच दिया गया है।

    ReplyDelete
  17. abhi tak to nadi rahi ,aur mahasangam bhi ab aage kya kahi jaayegi ye khabar nahi ,shyamal suman ji ne bahut sahi baat kahi .achchha vishya

    ReplyDelete
  18. aapke lekh ko padhkar saham gayi aur yamuna par nirbhar kitni zingdgiyaan hai yah dekh hairaan ho gayi sabki dard bhari kahani jiska sahara bejuban yamuna hai .phir bhi hum kadr kyon nahi karte .hridyasparshi .is lekh ne bahut prabhit kiya ,main soch to paa rahi hoon par byan nahi kar paa rahi .zindagi ko kareeb se dekho ,iska chehra hila dega ....

    ReplyDelete
  19. zindagi ko kareeb se dekho
    iska chehra rula dega ,
    aadmi ,aadmi ko kya dega
    jo bhi dega khuda dega ...
    jagjit singh ki ye panktiyaan jahan me chakkr katne lagi .shayad jyada hi kah dali par kuchh haalat bebas kar dete hai .raj ji bahut achchhi charcha rahi .

    ReplyDelete
  20. भाटिया जी मेरा एक शेर है जो शायद यहाँ बिलकुल सही बैठे:

    इक नदी बहती कभी थी जो यहाँ
    बस गया इन्सां तो नाली हो गयी

    नीरज

    ReplyDelete
  21. यमुना क्या, ....हर नदी की यही दशा है, गंगा में पाप धुल जाते हैं, ऐसा सोचकर हर पापियों ने
    इतनी डुबकियां लगें,कि गंगा ने दिशा बदल डाली......

    ReplyDelete
  22. लोग कह सकते हैं कि यमुना सफाई के नाम पर सरकार ने पैसे खा लिये/बरबाद किये।
    पर नाला बनाया किसने?

    ReplyDelete
  23. भाटिया जी,
    यमुना का क्या कहें देश की हर नदी का यही हाल है। अब तो नदियां पानी का स्रोत होने की बजाय धन का स्रोत हो गयी हैं। सुनते थे नदियों में स्नान कर पीढीयां तर जाती हैं। अब तो देख भी लिया पीढीयों को तारने का इंतजाम होते। भले ही गिनती के लोगों की हों। करोड़ों रुपयों की योजनाएं बनती हैं और इन्हीं नदियों के माध्यम से रसूखदारों की तिजोरियां भरती चली जाती हैं।
    अंग्रेजों की बुराईयां तो हम आगे बढ-बढ कर अपनाते हैं , काश उनकी अच्छाईयों पर भी नजर ड़ाली होती। नाले में तब्दील हो चुकी टेम्स का उदाहरण सबके सामने है।

    ReplyDelete
  24. dheere dheere hum apni sabhyata hote jaa rahe हैं ........... jaane ya anjaane ही .......

    ReplyDelete
  25. पहले ये तो बताइये ये यमुना क्या है..? स्कूल में किसी यमुना नदी के बारे में पढ़ा था लेकिन वह तो बहुत समय पहले ही सीवर में तब्दील की जा चुकी है..!

    ReplyDelete
  26. देश के सारी नदियों का यही हाल है । सरकार चाहे तो क्या नही कर सकती,नालियां इंडस्ट्रियल वेस्ट सब तो इसी में जाता है और यही नही बडी बडी मूर्तियों का विसर्जन भी । सब बंद कर दें तो आय ए एस लोकों की कमाई कैसे हो । लोग भी अपना घर साफ रख कर कचरा रस्ते पर नालियों में नदियों में डालने से बाज़ आयें तब तो........

    ReplyDelete
  27. जिन्दगी देने वाली इन नदियों का अस्तित्व ही खतरे में है

    ReplyDelete
  28. kal baithaa tha ghar aane ke liye train me.
    aap jo kah rahe hain lagbhag unse milti julti baaten raaste bhar chali .
    magar jo kah rahaa hun vahi saar hai is baat ka jo aap likh gaye.

    gai bhains paani me

    ha ha ha ........

    ReplyDelete
  29. आने वाले समय में नदियाँ सिर्फ किताबों में ही देखने को मिलेंगीं......

    ReplyDelete

नमस्कार,आप सब का स्वागत हे, एक सुचना आप सब के लिये जिस पोस्ट पर आप टिपण्णी दे रहे हे, अगर यह पोस्ट चार दिन से ज्यादा पुरानी हे तो माडरेशन चालू हे, ओर इसे जल्द ही प्रकाशित किया जायेगा,नयी पोस्ट पर कोई माडरेशन नही हे, आप का धन्यवाद टिपण्णी देने के लिये