लहरों से डर कर नौका पार नही होती हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती॥ नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है,चढ़ती दीवरों पर सौ बार फिसलती है। मन का विश्वास रगों में साहस बनता है, चढ़ कर गिरना, गिर कर चढ़ना ना अखरता है। आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती॥ डुबकियाँ सिँधु में गोता-खोर लगता है, जा-जा कर खाली हाथ लौट आता है। मिलते ना सहज ही मोती पानी में, बहता दूना उत्साह इसी हैरानी में। मुठ्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती, हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती॥ असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो, क्या कमी रह गयी, देखो और सुधार करो। जब तक ना सफल हो, नींद चैन की त्यागो तुम, संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो तुम। कुछ किये बिना ही जय-जयकार नहीं होती, हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती॥

18/7/08

खतर नाक विवाह मासुम बराती

मुझे यह खतरनाक कार्ड पता नही कहा से मिला, पहले तो मे कांप ही उठा,फ़िर धयान्से पढा ओर सॊचा आप को भी दिखा दु, तो लिजिये आप भी इस हसीन सुहावने कार्ड को देखे ओर...

6 आप की राय:

परमजीत बाली said...

यह कार्ड तो सभी तक पहुँचना चाहिए।

Udan Tashtari said...

जी, देखा था कुछ दिन पहले इस निमंत्रण को. तबीयत खराब थी तो फाड कर फेंक दिया था. :)

Anil Pusadkar said...

jan hit me jaari karne ke liye shukriya

कामोद Kaamod said...

ऐसे कार्डों को जन- जन तक पहुँचाना चाहिये. शुरूवात आपने की अच्छा लगा.

P. C. Rampuria said...

बहुत अच्छा काम किया आपने | व्यंगात्मक रूप से सीख देने के लिए ! धन्यवाद !

राज भाटिय़ा said...

बहुत बहुत धन्यवाद

Post a Comment

टिप्पणी प्रकाशन में कोई परेशानी है तो यहां क्लिक करें..