18/03/10

बर्फ़ बर्फ़ बर्फ़ ओर बर्फ़

बर्फ़ ही बर्फ़..... जेसा की एक बार दिनेशराय द्विवेदी, पं.डी.के.शर्मा"वत्स" अन्य कई ब्लांगर मित्रो ने कई टिपण्णियो मै कहा कि हम ने आज तक बर्फ़ गिरती हुयी नही देखी, तो मेने वादा किया था कि जब भी अगली बार बर्फ़ पडी तो  मै विडियो फ़िल्म बना कर आप को गिरती हुयी बर्फ़ जरुर दिखाऊगां, ओर इस साल हमारे यहां बहुत ही बर्फ़ गिरी,ओर मै कई बार अपना विडियो केमरा ले कर भी तेयार रहा की आज तो बर्फ़ गिरनी है फ़िल्म जरुर बनाऊगां, ओर उस दिन बर्फ़ सारा दिन नही गिरी, रात भर खुब गिरती, या फ़िर मै अपने ओफ़िस मै होता तब गिरती, या गिरती तो इतनी कम की देखने वाले को पता ही ना चले.

बर्फ़ भी अलग अलग रुप मे गिरती है मतलब कभी बुरे दार तो कभी हल्की हल्की तो कभी बरसात के संग तो कभी कभी ऎसी की मजा ही आ जाये, तो लिजिये मैने आप सब के लिये तीन विडियो जो कुछ कुछ पल के ही है भरे है, पहली मै सिर्फ़ बर्फ़ ही बर्फ़, दुसरे मै हमारी पडोसन भी आ गई, ओर तीसरे मै बच्चे स्कुल से आते हुये ओर बर्फ़ के गोले एक दुसरे पर मारते हुये....... तो बताईये केसी लगी यह बर्फ़ बारी.... कुछ पुछना हो तो टिपण्णी मै पूछ सकते है, हां इस बर्फ़ मै ना ही हम ओर ना ही हमारे कपडे गीले होते है. 

 







ओर जो आवाजे आ रही है वो मेरे किचन की है

26 comments:

  1. bahut sundar lag raha hai barf ka girna .. bilkul baarish ki tarah..

    ReplyDelete
  2. इस बार तो आपके यहाँ भी काफी बर्फ गिरी..अच्छा विडियो लिया है.

    ReplyDelete
  3. Kitchen ki awazen badi suramya lageen, badhiya video.. :)

    ReplyDelete
  4. हां इस बर्फ़ मै ना ही हम ओर ना ही हमारे कपडे गीले होते है.
    अरे वाह फिर नहाने में क्या फ़िक्र ?

    ReplyDelete
  5. भाटिया जी,
    ये तो बर्फ़ ही बर्फ़ है।
    देख कर ही ठंड लग रही है।
    हिम दर्शन कराने के लिए
    आपका धन्यवाद्।

    ReplyDelete
  6. मजा आ गया.
    ठंड सी लगने लगी

    ReplyDelete
  7. बहुत बढिया । धन्यवाद्

    ReplyDelete
  8. देखकर कम्पायमान हो रहा हू.

    ReplyDelete
  9. आपके सौजन्य से बर्फबारी के ये नजारे देखने को मिल गये जिन्हें हमने अपने जीवन में कभी नहीं देखा था। आपका बहुत बहुत धन्यवाद राज जी!

    ReplyDelete
  10. बर्फ़ गिरने की तस्वीरें तो बडी सुंदर लगी, अब हम आपको इस साल लू और आंधी चलने का विडियो दिखायेंगे इस बार.:)

    आवाजे आपके किचन से आरही हैं...पर ये बर्तन क्युं खडक रहे हैं? सब शांति तो है? या वहां भी मेड-इन-जर्मन पहुंच गया?:)

    रामराम.

    ReplyDelete
  11. बर्फ़ गिरने की तस्वीरें तो बडी सुंदर लगी, अब हम आपको इस साल लू और आंधी चलने का विडियो दिखायेंगे इस बार.:)

    आवाजे आपके किचन से आरही हैं...पर ये बर्तन क्युं खडक रहे हैं? सब शांति तो है? या वहां भी मेड-इन-जर्मन पहुंच गया?:)

    रामराम.

    ReplyDelete
  12. भाटिया जी बर्फ़ दिखा कर क्यों जान जला रहे हैं।यंहा तो सूरज आग बरसा रहा है और आने वाले दोनों मे 45 डिग्री से से उपर की गरमी के बारे मे सोचसोच कर पसीने से नहा रहे हैं।बढिया है भाटिया जी मज़ा लिजिये बर्फ़बारी का।

    ReplyDelete
  13. आदरणीय
    चलचित्रों के लिये बहुत-बहुत धन्यवाद
    आपको सीटी बजानी चाहिये थी, पडोसन इधर देखती तो हम भी चेहरा देख लेते ;-)

    प्रणाम

    ReplyDelete
  14. आदरणीय
    किसी ब्लाग पर कुछ समय पहले
    एक छोटी सी साध्वी का एक देशभक्ति और हिन्दुत्व से भरा काव्यपाठ सुना था। क्या आप मुझे उस वीडियो का लिंक बता सकते हैं या आपको कुछ लाईनें या कुछ भी पता हो तो बताईयेगा। बडी मेहरबानी होगी जी। मैनें काफी सर्च किया मगर अभी तक नही पा सका हूं।

    प्रणाम

    ReplyDelete
  15. आपने भी ना हमारे लिए कितनी मेहनत की है। यही है ब्‍ला्गिंग का कमाल जब हम एक दूसरे से लड़ते भी हैं लेकिन एक दूसरे के लिए जीते भी है।

    ReplyDelete
  16. बहुत ही सुन्दर विडियो हैं....इस तरह बर्फ गिरते देख...आनंद आ गया...बहुत बहुत शुक्रिया...हम सबके लिए इतनी जहमत उठाने का

    ReplyDelete
  17. कमरे में एयरकण्डीशनर चल रहा है और यह देख कर कंपकंपी हो रही है! :)

    ReplyDelete
  18. देखने वालों को ते ये नज़ारे सुन्दर लग ही रहे हैं,
    मगर भोगने वालों के दिल से पूछो कि उन पर क्या गुजर रही है!

    ReplyDelete
  19. भाटिया जी, अगर पार्सल वगैरह से भेजने का जुगाड होता तो आपको बोल देते कि एक कन्टेनर बर्फ भेज दीजिए...यहाँ तो गर्मी के मारे पसीने छूट रहे हैं।
    आपके मजे हैं:-)

    ReplyDelete
  20. राज जी,
    आपका भी जवाब नहीं...

    पिछली पोस्ट में आग, और इस पोस्ट में बर्फ़...हिसाब बराबर...

    वैसे पिछली पोस्ट पर भी आज ही कमेंट कर पाया हूं...चेक कर लीजिए बाउंस तो नहीं कर रहा...

    जय हिंद...

    ReplyDelete
  21. बहुत बढ़िया लगा वीडियो देखकर! ऐसा महसूस हुआ कि मैं उसी जगह पहुँच गयी जहाँ सिर्फ़ बर्फ ही बर्फ है! मैं चार साल पहले कश्मीर और लदाख घूमने गयी थी तब चारों तरफ बर्फ से ढका हुआ था और खूब आनंद किया !

    ReplyDelete
  22. यहाँ ठण्ड लगने लगी भाई जी ! मार्च में बरफ पडवा दी ! शुभकामनायें !

    ReplyDelete
  23. मै आपकी पुरानी पोस्ट नहीं देख पाई थी बर्फ़बारी देखकर तो आनंद आ गया |
    यहाँ गर्मी अच्छी शुरू हो गई है ऐसे में बर्फ का आनंद दुगुना हो गया |करीब सात साल पहले जब hम केदारनाथ गये थे मंदिर खुलने का इंतजार कर रहे थे सभी भक्त कडकती ठण्ड में ॐ नमह शिवाय का निरंतर जप कर रहे थे और अचानक बर्फ गिरनी शुरू हो गई ऐसा लग रहा था मानो इश्वर ने हम पर अमृत कि वर्षा कि हो |वो सुन्दर द्रश्य हमेशा के लिए मन में बस गया

    ReplyDelete

नमस्कार,आप सब का स्वागत हे, एक सुचना आप सब के लिये जिस पोस्ट पर आप टिपण्णी दे रहे हे, अगर यह पोस्ट चार दिन से ज्यादा पुरानी हे तो माडरेशन चालू हे, ओर इसे जल्द ही प्रकाशित किया जायेगा,नयी पोस्ट पर कोई माडरेशन नही हे, आप का धन्यवाद टिपण्णी देने के लिये